मुरादाबाद (वेब वार्ता )

निषाद पार्टी ने निषाद समाज के लोगों पर जानलेवा हमला करने वालों एवं उत्पीड़न करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग को लेकर विशाल जुलूस निकालकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया
प्रदेश सचिव डॉ रामेश्वर दयाल सुरेखा के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी अंबेडकर पार्क से जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे प्रदर्शनकारी अपने हाथों में पार्टी के झंडे बैनर के अलावा विभिन्न नारे लिखे प्ले कार्ड थामें हुए थे इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन पेश किया गया जिसमें कहा गया है कि विगत दिनों कटघर थाना क्षेत्र में कारखाना बंद करने को लेकर विवाद हो गया था विवाद इतना बड़ा की दबंगों ने निषाद समाज के लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया जिसमें अनेक लोग घायल हो गए कुछ लोगो का अभी भी इलाज चल रहा है यह भी आरोप लगाया गया कि आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे निषाद समाज के लोगों पर कटघर पुलिस द्वारा लाठी डंडे चलाकर घायल किया गया था
इस घटना की रिपोर्ट थाना कटघर में संबंधित धाराओं में पंजीकृत करा दी गई थी लेकिन घटना के सभी आरोपी अभी तक गिरफ्तार नहीं किए गए हैं और न ही दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने एवं दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने की मांग उठाई गई है
प्रदेश सचिव डॉ.रामेश्वर दयाल तुरैहा ने चेतावनी दी कि यदि तीन दिन मे सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं किये गये,पीड़ितों को पीटने वाले पंडित नगला चौकी इंचार्ज विनीत कुमार,कांस्टेबिल् दिनेश व अन्य पर कार्यवाही नहीं की गई तो निषाद पार्टी के कार्यकर्ता एसएसपी कार्यलय के सामने भूंख हड़ताल पर बैठेंगे !
इस दौरान महिपाल कश्यप,राजीव कश्यप,मनोज कश्यप, ठाकुर मंजु राठौर,फुलवती देवी,वीर वहादुर् कश्यप,राजेश कश्यप,भीमसेन तुरैहा,ओंकार तुरैहा, ओमकार प्रजापति,ओमपाल कश्यप, राजू कश्यप, सौरभ प्रधान, एवं अजय कश्यप आदि मौजूद रहे




