राज्यउत्तर प्रदेशमिशन शक्ति फेज-5.0: चिरैयाझाला में महिलाओं और बालिकाओं...

मिशन शक्ति फेज-5.0: चिरैयाझाला में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन का पाठ

लक्ष्मीकान्त पाठक

हरदोई (वेबवार्ता)। मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत मंगलवार को थाना हरियावां पुलिस ने ग्राम चिरैयाझाला में बीट भ्रमण के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया। पुलिस टीम ने महिलाओं को किसी भी तरह की परेशानी होने पर तत्काल सहायता लेने के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
महिला आरक्षी रूपम यादव ने महिलाओं और बालिकाओं को 112, 1090, 181, 1076, 1098, 108, 102, 101 और 1930 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति, महिला संबंधी समस्या, घरेलू हिंसा, बाल संरक्षण या साइबर अपराध की स्थिति में चुप रहने के बजाय संबंधित हेल्पलाइन पर तत्काल सूचना दें।
सरकारी योजनाओं की भी दी जानकारी
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को सरकार की ओर से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इनमें वृद्धावस्था पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना और निराश्रित महिला पेंशन योजना समेत अन्य योजनाएं शामिल रहीं। पुलिस ने पात्र महिलाओं से योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक जानकारी और प्रक्रिया के बारे में भी बताया।
साइबर ठगी से बचने को किया जागरूक
पुलिस टीम ने ग्रामीण महिलाओं और बालिकाओं को बढ़ते साइबर फ्रॉड के प्रति भी सतर्क किया। अनजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करने तथा संदिग्ध कॉल या मैसेज से सावधान रहने की अपील की गई। बताया गया कि साइबर ठगी होने पर बिना देरी किए 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि ठगी की रकम को रोकने की कार्रवाई समय रहते की जा सके।
पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं से कहा कि सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जागरूकता और सतर्कता से जुड़ी सामूहिक जिम्मेदारी भी है। मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -