बहराइच।पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना मोतीपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा अमित प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मा गौंड के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।
इसी दौरान पडरिया मोड़ से 400 मीटर सर्रेकला गांव की तरफ से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों मे जयतोष पुत्र विश्राम के कब्जे से 1400 ग्राम चरस, एक रियलमी मोबाइल व 1000 रुपये, इकबाल खाँ पुत्र वारिस के कब्जे से 640 ग्राम चरस, लावा कम्पनी का कीपैड मोबाइल व 500 रुपये तथा
याकूब उर्फ पिन्टू पुत्र अली बहादुर के कब्जे से 700 ग्राम चरस, वीवो मोबाइल व 500 रुपये बरामद किया गया।
उपरोक्त तीनों अभियुक्त सोहनी बलईगांव थाना मोतीपुर जनपद बहराइच के निवासी हैं।
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना मोतीपुर में मु0अ0सं0 431/26 धारा 8/20 NDPS ACT पंजीकृत कर अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरांत न्यायालय बहराइच रवाना किया गया।
नशे के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 740 ग्राम चरस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

- Advertisement -



