कानपुर। पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी0 द्वारा दिये गये मार्गदर्शन के क्रम में रेल में हो रही चोरी की घटनाओं की रोकथाम, अवैध शराब , मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल ओम नारायण सिंह व पोस्ट प्रभारी आरपीएफ कानपुर सेन्ट्रल सिध्दनाथ पाटीदार के कुशल नेतृत्व में दोपहर 01.20 बजे रेलवे स्टेशन कानपुर सेन्ट्रल हैरिशगंज पुल से आगे सी.पी.सी. वाशिंग लाईन की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर बने पावर हाऊस के पास से चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त दीपक कुमार पुत्र फूलो साह निवासी निकसपुर पोस्ट अकहा बिशनपुर थाना उजियारपुर जिला समस्तीपुर बिहार को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से एक बैग मे कुल 25 बोतल अंग्रेजी शराब समेत 18 लीटर 750 मि0ली0 गैर प्रान्त अंग्रेजी अवैध शराब बरामद हुई। जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक लाख रू0 से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त अवैध अंग्रेजी शराब हरियाणा से लाकर बिहार जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहा था। अभियुक्त से अन्य सदस्यों की जानकारी व अन्य जनपदों तथा प्रान्तों से आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
एक लाख की अवैध शराब के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
0
13

Latest
- Advertisement -
More articles
- Advertisement -
- Advertisement -



