राज्यउत्तर प्रदेशबलरामपुर विधानसभा में ‘मतदाता जोड़ो अभियान 2026 की...

बलरामपुर विधानसभा में ‘मतदाता जोड़ो अभियान 2026 की कार्यशाला सम्पन्न, कार्यकर्ताओं को दिए गए व्यापक दिशा-निर्देश।

बलरामपुर।
क़मर खान
भारतीय जनता पार्टी के सदर विधायक के शिविर कार्यालय में ‘मतदाता जोड़ो अभियान-2026’ के अंतर्गत विधानसभा स्तरीय बैठक एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा प्रभारी राजेश राय चंदानी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने अभियान की रूपरेखा,उद्देश्य और संगठनात्मक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की।
कार्यशाला का शुभारंभ सदर विधायक पल्टूराम ने मुख्य अतिथि एवं उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए किया। उन्होंने मतदाता जोड़ो अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को गंभीरता से लेते हुए प्रत्येक बूथ तक पहुंचने और पात्र नागरिकों को मतदाता सूची से जोड़ने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि राजेश राय चंदानी ने अपने संबोधन में कहा कि मतदाता जोड़ो अभियान संगठन का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं। सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आपसी समन्वय बनाकर बूथ स्तर पर अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करें।
उन्होंने विशेष रूप से युवाओं,पहली बार मतदाता बनने वाले नागरिकों तथा मतदाता सूची से छूटे पात्र लोगों तक पहुंचने पर जोर दिया। साथ ही मतदाता सूची में नाम जुड़वाने,संशोधन कराने एवं त्रुटियों को दूर कराने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के प्रति लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया। अभियान की सफलता के लिए प्रत्येक बूथ पर जिम्मेदारी तय करने और नियमित समीक्षा करने पर भी बल दिया।
कार्यशाला में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’,उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी,वरुण सिंह मोनू, महामंत्री बिन्दू विश्वकर्मा,डॉ. प्रांजल त्रिपाठी,डीपी सिंह बैस, अरविंद तिवारी, राजाराम गौतम,साधना पाण्डेय, सुधा पाण्डेय, अभियान संयोजक संदीप उपाध्याय, झूमा सिंह , कृष्ण गोपाल गुप्ता, सहित मंडल अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष अन्य जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।
अंत में नगरपालिका अध्यक्ष बलरामपुर डॉ धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू ने बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर देते हुए अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यशाला में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने ‘मतदाता जोड़ो अभियान-2026 को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा,सक्रियता एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -