राज्यउत्तर प्रदेशहरदोई में सड़क सुरक्षा अभियान: ओवरस्पीडिंग में पांच...

हरदोई में सड़क सुरक्षा अभियान: ओवरस्पीडिंग में पांच वाहनों का चालान, 20 स्कूली वाहनों की जांच

लक्ष्मीकान्त पाठक

हरदोई( वेबवार्ता)सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत मंगलवार को परिवहन विभाग की ओर से विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) के नेतृत्व में स्टंट ड्राइविंग, ओवरस्पीडिंग और स्कूली वाहनों की जांच की गई।

अभियान के दौरान स्टंट ड्राइविंग का कोई मामला सामने नहीं आया, जबकि ओवरस्पीडिंग के आरोप में पांच वाहनों का चालान किया गया। इसके अलावा 20 स्कूली वाहनों की जांच की गई। जांच में कोई भी वाहन निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को ले जाते हुए नहीं पाया गया।
इस दौरान सड़क सुरक्षा जागरूकता के उद्देश्य से पंपलेट एवं बुकलेट वितरित किए गए। वाहन चालकों और उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की शपथ भी दिलाई गई। परिवहन विभाग ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन संचालन की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -