राज्यउत्तर प्रदेशबी.एससी नर्सिंग के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए लैम्प...

बी.एससी नर्सिंग के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए लैम्प लाइटिंग व शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

कानपुर। जी. एस.वी. एम. मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में कॉलेज ऑफ नर्सिंग की बी.एस.सी नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए लैम्प लाइटिंग एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. विनय पाठक कुलपति, छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर व विशिष्ट अतिथि के रूप में कर्नल जी. सीमा. प्रिन्सिपल मैटून, 7, एयरफोर्स चिकित्सालय कानपुर द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
मुख्य अतिथियों ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नर्सिंग केवल एक व्यवसाय नहीं, बल्कि मानव सेवा का माध्यम है। इस क्षेत्र में ज्ञान एवं व्यावसायिक कौशल के साथ-साथ अनुशासन, नैतिक मूल्यों, संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण का विशेष महत्व है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने व्यावसायिक जीवन में ईमानदारी, सेवा भावना एवं समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। इसी क्रम में प्रो. सुभाष शर्मा प्रधानाचार्य, कॉलेज ऑफ नर्सिंग, जी.एस.वी.एम. मेडिकल कॉलेज कैंपस, कानपुर ने सभी नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें संस्थान के शैक्षणिक एवं अनुशासित वातावरण का लाभ उठाने तथा अपने व्यावसायिक ज्ञान, कौशल एवं व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद डा० लिथिया जोस, एसोसिएट प्रोफेसर द्वारा छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम एवं वार्षिक रिपोर्ट सभा के समक्ष प्रस्तुत किया तथा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रमाण-पत्र के साथ पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का समापन प्रोफेसर नमिता बत्रा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन एवं विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देने के साथ हुआ। इस अवसर पर प्रो० डा० सन्तोष कुमार वर्मन, कम्युनिटी मेडिसिन विभाग, प्रो० डा० राहुल देव, फारेन्सिक मेडिसिन, डा० एस०के० सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, मुरारीलाल चेस्ट चिकित्सालय, कानपुर एवं प्रो० डा० शैलेन्द्र गौतम, विभागाध्यक्ष, बाल रोग विभाग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक प्रो. डॉ. संजय काला जी, प्राचार्य एवं डीन, जी.एस.वी.एम. मेडिकल कॉलेज, कानपुर रहे। समारोह की अध्यक्षता प्रो. सुभाष शर्मा जी, प्रधानाचार्य, कॉलेज ऑफ नर्सिंग, जी.एस.वी.एम. मेडिकल कॉलेज कैंपस, कानपुर द्वारा की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -