कानपुर। पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी0 द्वारा दिये गये मार्गदर्शन के क्रम में, रेल में हो रही चोरी की घटनाओं की रोकथाम, अवैध शराब, मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल ओम नारायण सिंह व पोस्ट प्रभारी आरपीएफ कानपुर सेन्ट्रल सिध्दनाथ पाटीदार के कुशल नेतृत्व में सोमवार को दोपहर 1 बजे के करीब रेलवे स्टेशन कानपुर सेन्ट्रल हैरिशगंज पुल से आगे सी.पी.सी. वाशिंग लाईन की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर बने पावर हाऊस के पास से चेकिंग के दौरान एक रंजीत कुमार (40) पुत्र महेश शर्मा निवासी ग्राम पंचमहला पो. टिकारी थाना टिकारी जनपद गया बिहार को गिरफ्तार किया गया। पकडे गए अभियुक्त के पास से एक ट्राली बैग में कुल 12 लीटर 750 मि0ली0 गैर प्रान्त अंग्रेजी अवैध शराब बरामद हुई। जिसकी अनुमानित कीमत करीब पचास हजार (50,000) रू0 से अधिक है। अभियुक्त अवैध अंग्रेजी शराब हरियाणा से लाकर बिहार जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहा था। अभियुक्त से अन्य सदस्यों की जानकारी व अन्य जनपदों तथा प्रान्तों से आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
पचास हजार कीमत की अवैध शराब के साथ एक अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
0
13

Latest
- Advertisement -
More articles
- Advertisement -
- Advertisement -



