राज्यउत्तर प्रदेशईवीएम की एफएलसी तैयारियों का डीएम ने लिया...

ईवीएम की एफएलसी तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, पारदर्शिता और सुरक्षा पर जोर

लक्ष्मीकान्त पाठक। वेबवार्ता

हरदोई। जिलाधिकारी अनुनय झा ने बुधवार को निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर ईवीएम मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने एफएलसी के लिए चयनित हाल का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि राजनैतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में एफएलसी का कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ कराया जाए। एफएलसी हाल में अधिकृत व्यक्तियों के अलावा किसी अन्य व्यक्ति के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रखने को कहा गया।
उन्होंने सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के साथ ही सभी आवश्यक अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की निर्धारित गाइडलाइन और निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करते हुए एफएलसी से जुड़ी सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी की जाएं।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी सण्डीला नारायणी भाटियां सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -