सवायजपुर समाधान दिवस में डीएम सख्त, शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर चेतावनी

लक्ष्मीकान्त पाठक।वेबवार्ता

हरदोई। तहसील सवायजपुर में शनिवार को जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि समाधान दिवस में प्राप्त प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, आपूर्ति, समाज कल्याण समेत विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन मामलों का समाधान मौके पर संभव है, उनका तत्काल निस्तारण किया जाए।
भूमि एवं राजस्व विवादों के मामलों में राजस्व और पुलिस विभाग को आपसी समन्वय से मौके पर जाकर दोनों पक्षों की बात सुनने तथा निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने पुलिस से संबंधित शिकायतों को सुना और अधिकारियों को निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने फरियादियों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने को कहा।
इस अवसर पर प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी, एसडीएम सवायजपुर, सीएमओ, सीओ, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -