लक्ष्मीकान्त पाठक। वेबवार्ता
हरदोई। समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव एवं हरदोई नगर पालिका अध्यक्ष पद के पूर्व प्रत्याशी रामज्ञान गुप्ता के नेतृत्व में शनिवार को सर्कुलर रोड स्थित उनके आवास पर वैश्य समाज के करीब 50 युवाओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी में शामिल हुए युवाओं ने समाजवादी पार्टी को मजबूत करने और वर्ष 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर रामज्ञान गुप्ता ने पार्टी में शामिल हुए सभी युवाओं का स्वागत करते हुए कहा कि नए साथियों के जुड़ने से समाजवादी पार्टी और मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय की स्थापना की लड़ाई तथा पीडीए की ताकत को मजबूत करने के लिए सभी नए साथियों का स्वागत है।
उन्होंने कहा कि संकीर्ण सोच, नकारात्मक, रूढ़िवादी और पुरातनपंथी सोच रखने वाले लोग पीडीए से घबराते हैं। जब पीडीए में नए लोग जुड़ते हैं तो उनकी घबराहट और बढ़ जाती है। पीडीए को बदनाम करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जाते हैं, लेकिन इससे सामाजिक न्याय की लड़ाई कमजोर नहीं होगी।
सपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में श्याम गुप्ता, शुभम गुप्ता, विनय गुप्ता, दीपक गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता, अरविंद गुप्ता, आलोक गुप्ता, मोहित गुप्ता, विपिन गुप्ता, राहुल गुप्ता, विनोद गुप्ता, रूपेश गुप्ता, आकाश गुप्ता, दिनेश गुप्ता, छोटे भैया गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, प्रांशु गुप्ता, शोभित गुप्ता, शिव गुप्ता, सच्चिदानंद त्रिपाठी, विकास त्रिपाठी, टीटू अग्निहोत्री, अमन श्रीवास्तव, शिवम श्रीवास्तव, आनंद सिंह, सुनील सिंह, राजू शर्मा, रूपेंद्र कुमार पाल, हर्षित गुप्ता, सत्यम गुप्ता, गगन गुप्ता आदि शामिल रहे।
इस मौके पर धर्मेंद्र यादव दीपू, सोनू गुप्ता, अवनीश यादव, रामदत्त गुप्ता, असलम गाजी, मोहम्मद नदीम, संजय यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
हरदोई में सपा से जुड़े वैश्य समाज के 50 युवा, अखिलेश को CM बनाने का लिया संकल्प

- Advertisement -



