लक्ष्मीकान्त पाठक
हरदोई (वेबवार्ता)। पुलिस विभाग में वर्षों तक निष्ठा, समर्पण और कर्तव्यपरायणता के साथ सेवाएं देने वाले छह पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर पुलिस लाइन सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम ने सभी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
सेवानिवृत्त होने वालों में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस संतोष कुमार, राम सोनकर एवं लक्ष्मी नारायण, मुख्य आरक्षी मारकंडे सिंह एवं जनार्दन प्रसाद द्विवेदी तथा उर्दू अनुवादक मोहम्मद इलियास शामिल रहे।
अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी को शॉल एवं श्रीमद्भगवद्गीता भेंट कर उनके लंबे सेवाकाल, निःस्वार्थ सेवा और मेहनत के लिए हरदोई पुलिस की ओर से आभार व्यक्त किया। उन्होंने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
समारोह में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के परिजन भी मौजूद रहे। अपनों के बीच सम्मान और आत्मीयता के साथ मिली विदाई ने समारोह को भावुक बना दिया।
छह पुलिसकर्मियों की सेवानिवृत्ति पर हरदोई पुलिस ने किया सम्मानित, शॉल और गीता भेंट कर दी विदाई

- Advertisement -



