लक्ष्मीकान्त पाठक
हरदोई (वेबवार्ता)। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को हरदोई पुलिस ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने का संकल्प लिया। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय में सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने तथा राष्ट्र की एकता को सुदृढ़ करने के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पुलिस कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इसी क्रम में थाना कछौना और थाना टड़ियावां में भी सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।




