लक्ष्मीकान्त पाठक। वेबवार्ता
हरदोई। सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन कर माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ हरदोई पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 3 सितंबर की रात चलाए गए अभियान में कोतवाली शहर, कोतवाली देहात और थाना सुरसा क्षेत्र में छह पुलिस टीमों ने सघन चेकिंग एवं निगरानी की। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करते मिले कुल 44 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में चले अभियान के तहत पुलिस टीमों ने शराब की दुकानों के आसपास के साथ ही विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर निगरानी की। पुलिस के मुताबिक, सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर आमजन को असुविधा पहुंचाने और सार्वजनिक शांति भंग करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।
सुरसा में सबसे अधिक 26 लोग गिरफ्तार
अभियान में थाना सुरसा पुलिस की कार्रवाई सबसे व्यापक रही। यहां सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करते मिले 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों में जितेंद्र, सोनपाल, हिमांशु, गजराज, रामप्रवेश, मेहलाल, सर्वेश, प्रदीप, राजू, राधेश्याम सक्सेना, अल्पेश कुमार, रामू, राकेश, छेदीलाल, पिंटू, राजकुमार, मनोज कुमार, मनोज, दिनेश, रोहित, जागेश्वर, शंकर, अभिनेश, अशोक और गुड्डू समेत 26 लोग शामिल हैं।
कोतवाली देहात में 13 पर कार्रवाई
कोतवाली देहात पुलिस ने भी अपने क्षेत्र में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने सुनील, आमीन, आदेश, कौशल, विनीत कुमार, सरताज, विपिन, कमलेश कुमार, रविन सिंह, रोहित, पप्पू, पंकज त्रिपाठी और राजकरू समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया।
कोतवाली शहर में पांच गिरफ्तार
कोतवाली शहर पुलिस ने अभियान के दौरान पांच लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें बिलग्राम थाना क्षेत्र के अमदापुर निवासी राजीव, मनीष और संजय तथा कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम आशा निवासी प्रदीप और चंदीपुरवा निवासी अनुराग शामिल हैं।
पुलिस ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह अभियान जारी रहेगा। पुलिस का उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों को सुरक्षित एवं अनुशासित बनाए रखने के साथ आमजन को शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना है। हरदोई पुलिस ने नागरिकों से सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन न करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।
सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर हरदोई पुलिस का शिकंजा, 44 गिरफ्तार

- Advertisement -



