वारंटियों पर चला हरदोई पुलिस का डंडा, 42 गिरफ्तार

लक्ष्मीकान्त पाठक। वेबवार्ता
हरदोई। अपराध की रोकथाम तथा न्यायालय से जारी वारंटों की तामील सुनिश्चित कराने के लिए हरदोई पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस महानिरीक्षक, लखनऊ परिक्षेत्र के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने 42 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, अभियान का उद्देश्य न्यायालय से जारी वारंटों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के साथ अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाना है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने दबिश देकर वारंटियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की थाना क्षेत्रवार सूची इस प्रकार है—
बघौली: रामखेलावन पुत्र रामप्रसाद निवासी हडा, गुड्डू पुत्र मूल निवासी दौलतपुर।
मल्लावां: हरिश्चन्द्र पुत्र स्व. ग्यारी निवासी रत्तेपुरवा, संतराम पुत्र रामगुलाम निवासी बाबटमऊ।
सांडी: फरकान पुत्र मेंहदी हसन निवासी भट्टपुरिया।
संडीला: गुफरान पुत्र रिजवान निवासी गाड़ी बस अड्डा।
लोनार: भक्तियान पुत्र कमलेश निवासी नस्योली।
बेहटा गोकुल: नन्द्हे पुत्र ज्वाला निवासी कोढला, मुशीं पुत्र परसादी निवासी जिहाया।
टड़ियावां: रामलखन पुत्र बिहारी, कल्लू पुत्र तोता, बृजेश पुत्र कल्लू तथा धनपति पुत्र सेऊ।
कोतवाली देहात: सवेश पुत्र महेन्द्र निवासी बनियानी पुरवा, आकाश पुत्र अज्ञात निवासी काशीराम कॉलोनी।
सुरसा: राजकुमार पुत्र गजोधर, सुबेदार पुत्र नन्हू, रंजीत पुत्र जयराम, सोहनलाल पुत्र महास्य तथा सोनू पुत्र सुन्दर लाल।
कछौना: रामखेलावन पुत्र ठकुरी निवासी आंठ-सांठ, नरेन्द्र पुत्र जगदीश निवासी फत्तेपुर, श्यामू पुत्र मातादीन निवासी दर्शनखेड़ा, निर्मल पुत्र शिवबालक निवासी जमसारा, कमलेश पुत्र सियाराम निवासी पांचखेड़ा तथा कमल पुत्र शिवबालक निवासी जमसारा।
मझिला: प्रदीप पुत्र सुरेशचन्द्र निवासी गौरिया।
बिलग्राम: उमेश पुत्र घनश्याम, दिनेश पुत्र घनश्याम, शिवम पुत्र रमाकांत तथा संजय पुत्र दुलारे।
पाली: महावीर पुत्र दयाराम, रामऔतार पुत्र विश्राम तथा अवधेश पुत्र नन्हेलाल।
अरवल: लालाराम पुत्र महादीन निवासी अन्नामऊ।
शाहाबाद: जितेन्द्र पुत्र नरेश निवासी गिगियानी, विमल पुत्र हरद्वारी निवासी गिगियानी, मनोज पुत्र बलवंत निवासी आगमपुर तथा आकाश पुत्र रमेशचन्द्र निवासी नसीरपुर।
सवायजपुर: राजन पुत्र नरेश, नरेश पुत्र शिवपाल तथा गौरव पुत्र नरेश, सभी निवासी धर्मपुर।
इस प्रकार पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 42 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि न्यायालयीय आदेशों की प्रभावी तामील तथा अपराध नियंत्रण के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी जारी रहेंगे। पुलिस की इस कार्रवाई से लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहे वारंटियों में हड़कंप की स्थिति है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -