लक्ष्मीकान्त पाठक
हरदोई22 सितम्बर( वेबवार्ता) नवागत जिलाधिकारी राहुल पांडे ने मंगलवार को ट्रेजरी कार्यालय पहुंचकर हरदोई के जिलाधिकारी पद का कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।पदभार ग्रहण करने के बाद जिलाधिकारी राहुल पांडे ने कहा कि जनपद में विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और शासन की प्राथमिकताओं को प्रभावी ढंग से लागू कराना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को टीम भावना के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के साथ ही विकास कार्यों में भी गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया।




