हरदोई में शादी से लौट रही बच्ची को गोली, हालत स्थिर, एक आरोपी हिरासत में

हरदोई, 24 अप्रैल (लक्ष्मीकांत पाठक)। जनपद के मझिला थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब शादी समारोह से लौट रही एक 10 वर्षीय बच्ची को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। घायल बच्ची को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को खतरे से बाहर बताया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आयूषी, पुत्री गुड्डू, निवासी कादरी गेट, फर्रुखाबाद, अपने परिवार के साथ करीब आठ दिन पूर्व ग्राम पारा स्थित अपने नाना राजबहादुर के घर विवाह समारोह में शामिल होने आई थी। शुक्रवार को वह अपनी मां और भाई के साथ ई-रिक्शा से वापस लौट रही थी।

इसी दौरान लोकपुर के पास मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात हमलावरों ने अचानक फायरिंग कर दी। गोली आयूषी की टांग में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिहानी में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार समय पर उपचार मिलने से बच्ची की हालत अब स्थिर है और वह खतरे से बाहर है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें सक्रिय कर दी गई हैं और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -