राज्यउत्तर प्रदेशहरदोई में नाले की हकीकत परखने पैदल उतरे...

हरदोई में नाले की हकीकत परखने पैदल उतरे डीएम, जल निकासी में लापरवाही पर अधिकारियों को सख्त निर्देश

बावन के तत्योरा में 1,250 मीटर लंबे नाले का किया निरीक्षण, सफाई और ढलान दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

लक्ष्मीकान्त पाठक। वेब वार्ता

हरदोई, 12 अक्टूबर। जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कराए जा रहे कार्यों की हकीकत परखने सोमवार को जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय बावन विकासखंड की ग्राम पंचायत तत्योरा पहुंचे। यहां उन्होंने वीबी-जी रामजी योजना के तहत कराए जा रहे नाला खुदाई कार्य का निरीक्षण किया।

WhatsApp Image 2026 10 12 at 3.44.39 PM

जिलाधिकारी ने पैदल चलकर पूरे नाले की उपयोगिता परखी और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पानी की निकासी में किसी तरह की बाधा नहीं आनी चाहिए।
विशेष रोजगार अभियान दिवस के अंतर्गत ग्राम पंचायत तत्योरा में बावन रोड पुलिया से हरदोई बाईपास तक नाले की खुदाई कराई जा रही है। नाले की लंबाई 1,250 मीटर है और कार्य की लागत 9,76,171 रुपये है। निरीक्षण के दौरान मौके पर श्रमिक कार्य करते मिले। जिलाधिकारी ने श्रमिकों से संवाद कर कार्य की जानकारी ली और नाले की उपयोगिता के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
पैदल चलकर परखी नाले की उपयोगिता
जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने नाले की पूरी लंबाई का पैदल निरीक्षण किया। यह नाला हरदोई बाईपास को पार करते हुए विकासखंड सुरसा की ग्राम पंचायत हरदोई देहात में स्थित बड़े नाले से जुड़ता है। जिलाधिकारी ने जल निकासी की व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए नाले की समुचित सफाई कराने पर जोर दिया।
उन्होंने संबंधित खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूरे नाले की सफाई के साथ उससे जुड़ने वाले बड़े नाले की भी अच्छी तरह सफाई कराई जाए। नाले का ढलान सही रखा जाए, जिससे पानी का बहाव बाधित न हो और जल निकासी सुचारु रूप से हो सके।काम पूरा होने के बाद फिर करेंगे निरीक्षण
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नाला खुदाई कार्य शुरू होने से पहले और कार्य पूरा होने के बाद के फोटोग्राफ सुरक्षित रखे जाएं, ताकि कार्य की प्रगति और स्थिति का तुलनात्मक आकलन किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य पूरा होने के बाद वह स्वयं दोबारा निरीक्षण करेंगे।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्रम रोजगार संतोष सिंह, खंड विकास अधिकारी बावन डॉ. रामप्रकाश, अवर अभियंता लघु सिंचाई प्रदीप पाराशर, ग्राम पंचायत अधिकारी शत्रोहन सिंह, तकनीकी सहायक अवधेश शरण और प्रशासक मुनीर सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -