राज्यउत्तर प्रदेशजीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में विश्व गठिया दिवस पर...

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में विश्व गठिया दिवस पर विशेष शिविर

– 150 से अधिक मरीजों की हुई जांच, आयुष्मान योजना से मिला मुफ्त इलाज
कानपुर। विश्व गठिया दिवस 2026 के अवसर पर जी०एस०वी०एम० मेडिकल कॉलेज से संबद्ध ला०ला०रा० (एल.एल.आर) अस्पताल के अस्थि रोग विभाग में विशेष जागरूकता एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया। ​विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. संजय कुमार और उनकी विशेषज्ञ टीम ने ओपीडी में विभिन्न प्रकार के गठिया से पीड़ित मरीजों, विशेषकर घुटनों और कंधों की गठिया के मामलों की बारीकी से जांच की। शिविर के दौरान लगभग 150 गठिया रोगियों का परीक्षण कर उनकी आवश्यक जांचें कराई गईं और उचित निदान व उपचार सुनिश्चित किया गया।
विभागध्यक्ष डॉ संजय कुमार ने बताया कि जिन मरीजों का तत्काल उपचार किया जा सकता था, उन्हे उचित चिकित्सीय सलाह दी गई तथा जिन मरीजों को ऑपरेशन की जरूर थी, उन्हें उचित जॉचों के साथ तत्काल उपचार के साथ अग्रिम किसी भी अस्थि रोग विभाग की ओ०पी०डी० में दिखाने की सलाह दी गई। साथ ही जनसामान्य को जागरूक करते हुए कहा कि गठिया से पीड़ित मरीजों का उपचार अत्यन्त ही कम कीमत में किया जाना संभव है तथा जो मरीज आयुष्मान भारत, पं० दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सा योजना या किसी अन्य सरकारी योजना के लाभ लेने के पात्र है उनका संपूर्ण उपचार बिल्कुल निःशुल्क किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सभी प्रकार के गठिया से ग्रस्ति मरीज सप्ताह के प्रत्येक दिन अस्थि रोग विभाग की ओ०पी०डी० (कक्ष सं० 20 एवं 22) में दिखाकर गठिया रोग से उचित उपचार करवा सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -