राज्यउत्तर प्रदेशमहिलाओं पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में...

महिलाओं पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन,अंबेडकर तिराहे पर लगाया जाम।

बलरामपुर।
क़मर खान
महिलाओं पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। महिला कार्यकर्ताओं ने अटल भवन स्थित भाजपा कार्यालय से पैदल जुलूस निकाला और अंबेडकर तिराहे पर पहुंचकर नारेबाजी की। इस दौरान सड़क पर प्रदर्शन के चलते काफी देर तक आवागमन बाधित रहा।
प्रदर्शन का नेतृत्व उतरौला नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सविता गुप्ता,भाजपा जिला उपाध्यक्ष आद्या सिंह ‘पिंकी’ और वंदना पासवान ने किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं कांग्रेस सांसद की कथित टिप्पणी पर विरोध जताते हुए महिलाओं के सम्मान और स्वाभिमान का मुद्दा उठाया। उन्होंने संबंधित नेताओं से अपने बयान पर जवाब देने की मांग की।
उतरौला नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सविता गुप्ता ने कहा कि महिलाओं का सम्मान किसी भी सभ्य समाज की पहचान है। सार्वजनिक जीवन में रहने वाले नेताओं को अपनी भाषा और आचरण की मर्यादा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। महिलाओं के प्रति अभद्र टिप्पणी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा महिलाओं के अधिकारों,सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए हमेशा आवाज उठाता रहेगा।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष आद्या सिंह ‘पिंकी’ ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का परिचय दे रही हैं। ऐसे में महिलाओं के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग करना दुर्भाग्यपूर्ण है। महिलाओं का सम्मान केवल भाषणों तक सीमित नहीं रहना चाहिए,बल्कि नेताओं के व्यवहार में भी दिखाई देना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा महिलाओं के सम्मान से जुड़े मुद्दों पर लगातार अपनी आवाज उठाता रहेगा।
प्रदर्शन के दौरान आईटी सह संयोजक झूमा सिंह,महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष मंजू तिवारी,साधना पांडेय,नंदिनी शुक्ला,सरिता शुक्ला,सुधा शुक्ला,सरोज तिवारी,सरिता गुप्ता,मीनाक्षी अग्रवाल,सुनीता सिंह,सुधा पांडेय,उर्मिला,रेखा गुप्ता,लक्ष्मी गुप्ता,पूनम गुप्ता,कामिनी और पूनम सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -