लक्ष्मीकान्त पाठक। वेब वार्ता
हरदोई। नारी सम्मान और पीड़ित बेटियों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला कांग्रेस मुख्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा महिला मोर्चा के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर आयोजित प्रदर्शन में कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों और राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेतृत्व की कथित चुप्पी के विरोध में महिलाओं ने जमकर नारेबाजी की।
भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अलका गुप्ता एवं जिला उपाध्यक्ष के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कांग्रेस के खिलाफ आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पीड़ित बेटियों को न्याय दिलाने की मांग उठाते हुए महिलाओं के सम्मान के मुद्दे पर कांग्रेस नेतृत्व से जवाब मांगा।
इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अलका गुप्ता ने कहा कि बेटियों के सम्मान और न्याय के प्रश्न पर कभी समझौता नहीं किया गया है और न ही कभी किया जाएगा। पीड़ित बेटियों को न्याय दिलाना ही उनका दृढ़ संकल्प है। उन्होंने राहुल गांधी पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश की बेटियां पूछ रही हैं कि महिलाओं के सम्मान के मुद्दे पर कांग्रेस नेतृत्व की चुप्पी आखिर कब टूटेगी।
प्रदर्शन में कीर्ति सिंह, अनुराधा मिश्रा, सुमन सिंह, मधुबाला गुप्ता, नीतू चंद्रा, कविता टंडन, शोभना सिंह, हर्षिता बघेल, अदिति कुशवाहा, दीपा विश्वास, ममता सिंह, निधि सिंह और मुस्कान सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
हरदोई में कांग्रेस मुख्यालय पर गरजा भाजपा महिला मोर्चा, अलका गुप्ता के नेतृत्व में महिलाओं ने किया जोरदार प्रदर्शन

- Advertisement -



