-कमर खान
बलरामपुर, 10 अगस्त (वेब वार्ता)। जनप्रिय नेता एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय हनुमंत सिंह के तेरहवीं संस्कार कार्यक्रम में सोमवार को बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रिश्ता दरबार में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की बड़ी मौजूदगी रही।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद एवं भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह तथा उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह पहुंचे। दोनों ने स्वर्गीय हनुमंत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
बड़ी संख्या में पहुंचे जनप्रतिनिधि
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर रविशंकर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र, सदर विधायक पल्टूराम, विधान परिषद सदस्य पदमसेन चौधरी, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल और उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
इसके अलावा गैसड़ी विधायक राकेश यादव, पूर्व विधायक धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’, चेयरमैन रवि वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राकेश सिंह, चंद्र प्रकाश सिंह ‘गुड्डू’, प्रदीप सिंह, अनूप चंद्र गुप्ता, डॉ. अजय सिंह ‘पिंकू’, आद्या सिंह ‘पिंकी’, बिंदू विश्वकर्मा, वंदना पासवान, डीपी सिंह बैस और वरुण सिंह ‘मोनू’ समेत बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में पहुंचे।
शोकाकुल परिवार से मिले नेता
बृजभूषण शरण सिंह और दयाशंकर सिंह ने स्वर्गीय हनुमंत सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने दिवंगत नेता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की कामना की।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने स्वर्गीय हनुमंत सिंह के सार्वजनिक जीवन और क्षेत्र के प्रति उनके योगदान को याद किया। श्रद्धांजलि सभा में उनके समर्थकों और परिचितों की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। तेरहवीं संस्कार कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में शोक और श्रद्धा का माहौल रहा। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से कार्यक्रम स्थल पर काफी भीड़ दिखाई दी।




