कानपुर। अक्टूबर, 2026 के चौथे शुक्रवार यानी 23 अक्टूबर को आयोजित होने वाले परिवहन मेला के आयोजन को अपरिहार्य कारणों से निरस्त किया गया था। परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी निर्देश के तहत अब 23 अक्टूबर 26 को आयोजित होने वाला परिवहन मेला अब
31 अक्टूबर 26 को मंडलीय परिवहन कार्यालयों में जनहित व राजस्व हित के निहितार्थ आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
एआरटीओ प्रशासन कहकशां खातून ने बताया कि मेले में उत्तर प्रदेश मोटरयान कराधान नियमावली, 1998 के नियम 24 के तहत नियमानुसार शास्ति (पेनाल्टी) में छूट का लाभ दिया जाएगा। इसके माध्यम से बकाया कर और लंबित मामलों का निस्तारण किया जाएगा। बकाया राशि जमा होने के बाद सम्बन्धित वाहन के कर और दस्तावेजों की स्थिति विभागीय पोर्टल पर अपडेट की जाएगी। उन्होंने सभी बकायेदारो से अपील की है कि वह परिवहन मेले में आकर इसका लाभ उठाए।
31 अक्टूबर को आयोजित होगा परिवहन मेला

- Advertisement -



