कानपुर । पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी० द्वारा दिये गये मार्गदर्शन के तहत रेल में हो रही चोरी की घटनाओं की रोकथाम, अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण तथा आपराधिक खुलासे के निस्तारण के लिए प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल ओमनारायण सिंह के कुशल नेतृत्व में कानपुर सेन्ट्रल रेलवे स्टेशन हैरिशगंज पुल से आगे सी.पी.सी. वाशिंग लाईन की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर बने पावर हाऊस के पास से चेकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त रसीद उर्फ लाला खान (32) पुत्र लल्लू निवासी गुसियारी थाना कोतवाली मौदहा जिला हमीरपुर को आवश्यक बल प्रयोग कर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से पूंछतांछ में उसने बताया कि रेलवे स्टेशन के आउटर पर ट्रेनो के धीमे होने पर यात्रियो के सामान व मोबाइल को टारगेट कर चोरी करते है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 2 चोरी को मोबाइल जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक लाख पचास हजार (1,50,000) रूपये है। गिरफ्तार अभियुक्त के आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।




