राज्यउत्तर प्रदेशगैसड़ी (बलरामपुर): नगर पंचायत के 3,000 उपभोक्ताओं को...

गैसड़ी (बलरामपुर): नगर पंचायत के 3,000 उपभोक्ताओं को मिली 21 घंटे बिजली आपूर्ति की सौगात

गैसड़ी/बलरामपुर, कमर खान (वेब वार्ता)। नगर पंचायत गैसड़ी के 15 वार्डों के 3,000 बिजली उपभोक्ताओं के लिए बुधवार से 21 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति शुरू हो गई है। तुलसीपुर 132/33 केवी विद्युत पारेषण उपकेंद्र से छपिया सुखरामपुर के पास नई 33 केवी हाईटेंशन लाइन के जरिए यह सुविधा प्रदान की गई है।

नगर पंचायत को मिला अलग कनेक्शन

नगर पंचायत गठन के दो वर्ष और तीन माह बाद यह उपलब्धि हासिल हुई। पहले परसा पलईडीह उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति होती थी, जिसके कारण ग्रामीण स्तर की बिजली मिलती थी। अब 33 केवी कनेक्शन से गैसड़ी को शहरी मानकों की बिजली मिलेगी।

अवर अभियंता का बयान

अवर अभियंता मुनीन्द्र कुमार ने बताया कि लंबे समय से प्रयास चल रहे थे। अतिरिक्त बजट मिलने पर कर्मचारियों मनीष, आकाश, सालिकराम, मंजूर, संदीप, आलोक, अनिल, और राजकुमार के प्रयासों से नई लाइन जोड़कर बुधवार शाम 4:30 बजे बिजली आपूर्ति शुरू की गई।

हाईटेंशन लाइन और सुरक्षा

नई हाईटेंशन लाइन मनकौरा, छपिया सुखरामपुर, रतनपुर, सोनसुर, मटेहना, और सुगावँ होकर ऊर्जीकृत है। ग्रामीणों से इस लाइन के पास जाने से बचने और सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

नगरवासियों में उत्साह

यह व्यवस्था गैसड़ी के निवासियों के लिए राहत लेकर आई है। अब उन्हें शहरी सुविधाओं का लाभ मिलेगा, जो क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -