राज्यउत्तर प्रदेशमंडियों में किसानों को परेशानी, पोर्टल मिसमैच से...

मंडियों में किसानों को परेशानी, पोर्टल मिसमैच से नहीं बिक रहा धान : लक्ष्मण विनायक

(यमुनानगर,राजकुमार मैहता) कांग्रेस के यमुनानगर शहरी ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण विनायक ने मंडियों में किसानों को आ रही परेशानियों को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मंडियों में हालात पहले से बेहतर होने के बावजूद किसानों की समस्याएं पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं। किसान अपनी फसल लेकर मंडियों में पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

लक्ष्मण विनायक ने कहा कि पोर्टल पर रिकॉर्ड मिसमैच होने के कारण कई किसानों की धान की फसल नहीं बिक पा रही है। किसान मंडियों में अपनी उपज लेकर पहुंचते हैं, लेकिन पोर्टल से संबंधित खामियों के चलते उन्हें इंतजार करना पड़ रहा है। इससे किसानों को आर्थिक और मानसिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने सरकार से मांग की कि पोर्टल मिसमैच की समस्या का जल्द समाधान करवाया जाए, ताकि किसानों की फसल की खरीद सुचारु रूप से हो सके।

उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। किसान दिन-रात मेहनत करके फसल तैयार करता है और जब उसे मंडी में अपनी उपज बेचने के लिए परेशानी उठानी पड़े तो यह चिंता का विषय है। उन्होंने सरकार से मंडियों में खरीद प्रक्रिया को सरल बनाने और किसानों को अनावश्यक परेशानियों से राहत देने की मांग की।

लक्ष्मण विनायक ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में किसानों को इस तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ा और किसान खुशहाल रहे। उनके अनुसार, कांग्रेस के समय हरियाणा विकास के मामले में देश में अग्रणी राज्यों में शामिल रहा।

उन्होंने यमुनानगर नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास कार्यों के नाम पर केवल दिखावा किया जा रहा है। कई कॉलोनियों को अवैध बताकर वहां विकास कार्य नहीं करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को शहर की सभी कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -