–सनातन धर्म मंदिर में आर्थिक अनियमितताएं हिंदुओं की आस्था पर चोट: रमन त्यागी
–प्रबंधन कमेटी में समाज के लोगों को जोड़ा जाए: साहब सिंह गुर्जर
–प्रबंधन कमेटी मंदिर के दान व किराए की दुकानों का दें हिसाब : चिराग सिंघल
— संघर्ष समिति जल्द करेगी बड़ा
प्रदर्शन : मनीष मलिक
यमुनानगर, 4 अक्टूबर (राजकुमार मैहता,यमुनानगर)
श्री सनातन धर्म संघर्ष समिति द्वारा यमुनानगर स्थित मॉडल टाउन के श्री सनातन धर्म मंदिर व सनातन धर्म स्कूल प्रबंधक कमेटी पर चंदा चोरी व आर्थिक अनियमिताओं को लेकर मोहयाल भवन में एक बैठक का आयोजन किया गया l जिसमें रमन त्यागी कांग्रेस नेता, एडवोकेट साहब सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता चिराग सिंघल, भाजपा नेत्री संगीता सिंघल सहित विभिन्न संगठनों व समाज के गणमान्य लोग शामिल रहें l संघर्ष समिति के संयोजक विपन मोहन मेहता, अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार व महासचिव मनीष मलिक ने अतिथियों का पुष्प कुछ देकर स्वागत कियाl
इस मौके पर कांग्रेस नेता रमन त्यागी ने कहा कि मैं यहां पर कोई राजनीतिक नेता के रूप में नहीं, बल्कि शहर का नागरिक व एक सनातनी हिंदू होने के नाते बैठक में शामिल होने आया हूं l उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में आस्था रखने वाला हर हिंदू इस बात से आहत है कि यहाँ सनातन धर्म मंदिर में इस तरह पर आर्थिक अनियमिताएं हो रही है, इसका मैं खुलकर विरोध करता हूं और मैं अपना पूरा समर्थन संघर्ष समिति को देता हूं l
एडवोकेट साहब सिंह गुर्जर ने कहा कि यह बड़े शर्म की बात है कि सनातनी हिंदू होकर भी इस मंदिर कमेटी के प्रबंधक आर्थिक अनियमिताएं व पैसों का गोलमाल कर रहे हैं l जबकि कोई भी सनातनी हिंदू इस तरह की अनैतिक कार्यों को पाप समझता है l उन्होंने कहा कि कोई भी सच्चा सनातनी हिन्दू अपनी धार्मिक आस्था से ऊपर किसी चीज को नहीं मानता l उन्होंने कहा कि अगर वर्तमान प्रबंधक कमेटी के सदस्य श्री सनातन धर्म मंदिर में आर्थिक प्रबंधन का हिसाब लेकर समाज के सामने नही रखते और अपनी गलतियां नहीं मानते तो पूरा सनातन हिन्दू समाज उनके खिलाफ खुलकर प्रदर्शन करेगा और इनसे एक-एक पैसे का हिसाब लिया जाएगा l
समाजसेवी चिराग सिंघल ने कहा कि श्री सनातन धर्म मंदिर में पैसों की लूट और स्कूल प्रबंधन के नाम पर फर्जी अकाउंट खोलकर लाखों रुपए का हेरफेर इस बात का सबूत है की प्रबंधक कमेटी चंदा चोरी के अलावा स्कूल को भी लूट रहे है l और जो जमीन इन्होंने अतिक्रमण की हुई है उसका भी जल्द पर्दाफाश कर दिया जाएगा और संघर्ष समिति का एक-एक सदस्य इनके खिलाफ सड़कों पर उतरेगा l
संघर्ष समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार व महासचिव मनीष मलिक ने कहा कि मंदिर परिसर के बाहर बनी दुकानों में पांच दुकानें पूर्व प्रधान हंसराज ढींगरा ने अपने परिवार के सदस्यों व रिश्तेदारों के नाम की है और व सबलेट कर अधिक किराये पर दी हुई है l
उन्होंने कहा कि इसके अलावा सनातन धर्म समिति के सदस्यों की संख्या 100 से घटाकर 30 की गई है l जिसमें सभी इनके परिवार के सदस्यों को सदस्य बनाया हुआ है ताकि भविष्य में अगर किसी तरह का कोई कमेटी में संशोधन या प्रस्ताव पास करना हो तो अपनी मनमर्जी के हिसाब से उसे कर सकें l उन्होंने कहा कि यहां पंजाब एंड सिंध बैंक को तोड़कर जो तीन दुकान गंभीर ऑप्टिकल को दी गई है वह भी आपसी मिलीभगत और बंदरबाँट का एक उदाहरण है l उन्हें बहुत सस्ते किराए पर दी है जबकि इस इलाके में दुकानों का किराया इससे तीन गुना अधिक है l
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सनातन धर्म स्कूल गरीब बच्चों को शिक्षित करने के लिए उद्देश्य से बनाया गया था जबकि हंसराज ढींगरा परिवार ने इसमें अपने परिवार के सदस्यों के नाम डायरेक्टर के पद से लेकर और शेयर अपने पास लेकर इस पर कब्जा किया हुआ है और इसका समाज के गरीब परिवार के बच्चों को किसी तरह का कोई शिक्षा में लाभ नहीं दिया गया l
उन्होंने यह भी कहा कि आज से 60 साल पहले जब श्री सनातन धर्म मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हुआ था उसमें उनके बड़े बुजुर्ग परिवार के व समाज के हर घर से एक-एक रुपये का चंदा लेकर इस मंदिर को बनाया गया l लेकिन 2013-14 के बाद इन्होंने शातिराना षड्यंत्र कर एक रणनीति के तहत प्रबंधन कमेटी को अपने कब्जे में ले लिया और उसके बाद इन्होंने लूटना शुरू कर दिया l
उन्होंने कहा हमारी मांग है कि जिन परिवारों के बड़े बुजुर्ग जिन्होंने इस मंदिर स्थापना में अपना योगदान दिया उन परिवारों के सदस्यों को प्रबंधक कमेटी में सदस्य बनाया जाए और इसके साथ-साथ मॉडल टाउन व यमुनानगर के प्रतिष्ठित गणमान्य लोगों को भी मंदिर सेवा में सहयोग के लिए जोड़ा जाए ताकि मंदिर व स्कूल के विकास कार्यों में सुधार कर आमजन की सेवा में सहयोग कर सकें l
वही मनीष बजाज ने बताया कि पिछले 20 वर्ष से अधिक समय से यहां मंदिर की दुकान किराए पर लेकर वह अपनी पत्नी के साथ व्यवसाय चला रहे हैं l दुकान में मरम्मत को लेकर उनकी पत्नी के नाम भी नोटिस के माध्यम से परेशान किया जा रहा है और उन्हें बार-बार दुकान खाली करने के लिए धमकाया जा रहा है l जबकि अन्य दुकानदार जो किरायेदार है, उन्हें कुछ नहीं कहा जा रहा l
इस मौके पर सुरेंद्र नंदा, सुभाष वोहरा, अश्विनी नंदा, संगीता सिंघल, अरुणा कौशिक, संजय चड्डा, हेमंत शर्मा सहित बड़ी भारी संख्या में लोग शामिल रहे l




