सोनीपत राजेश आहूजा) बहालगढ़ रोड स्थित दिवान फार्म में सोमवार को कांग्रेस की ओर से विशाल ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन में नेताओं ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान किया, साथ ही जनहित के मुद्दों को लेकर सड़क से संसद तक संघर्ष जारी रखने की बात कही।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा-निर्देशानुसार आयोजित सम्मेलन की अध्यक्षता हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य एवं सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने संयुक्त रूप से की। सम्मेलन का संयोजन जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) अध्यक्ष कमल दिवान ने किया।
हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं और संगठन की मजबूती में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। सांसद एवं सीडब्ल्यूसी सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस 36 बिरादरी और सर्वसमाज के मुद्दों को लेकर जनता के बीच काम करती रही है। उन्होंने कहा कि संगठन को एकजुट होकर महंगाई, बेरोजगारी और अन्य जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना चाहिए। पार्टी सड़क से लेकर संसद तक जनता से जुड़े विषयों को उठाती रहेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य ब्लॉक और वार्ड स्तर के कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाना और संगठन को मजबूत करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी के कार्यक्रमों और गतिविधियों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। शहरी जिला अध्यक्ष कमल दीवान ने कहा कि संगठन कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर जनहित से जुड़े मुद्दों पर सक्रियता से काम करेगा, जिससे पार्टी को मजबूती मिलेगी।
सम्मेलन में सोनीपत सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, बरोदा विधायक इंदुराज नरवाल, हरियाणा महिला कांग्रेस अध्यक्ष पर्ल चौधरी और जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) अध्यक्ष संजीव दहिया, पूर्व सांसद धर्मपाल मलिक, पूर्व विधायक सुखबीर फरमाणा, जयवीर वाल्मीकि, पदम सिंह दहिया और सुरेंद्र पंवार, सुरेंद्र दहिया प्रधान, जयवीर अंतिल, जय भगवान अंतिल, एससी सेल प्रभारी मनोज बागड़ी, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत शर्मा, हरेंद्र सैनी और संगठन महासचिव मुकेश पन्नालाल, ब्लॉक अध्यक्ष एमसी-1 दीपक चावला, ब्लॉक अध्यक्ष एमसी-2 विजेंद्र मलिक और ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष पुनीत राणा, पार्षद अनुराग जैन, राजेश मलिक, संजय बड़वासनी और नवीन कुमार (बिट्टू) उपाध्यक्ष प्रशांत शर्मा,हरेंद्र सैनी, महासचिव देवेंद्र शर्मा, बिन्नी भारद्वाज, दयानंद वाल्मीकि, राजेश सेवली, सचिन पायल मलिक, अंकित मेहता, देवेंद्र कुमार, कार्यालय प्रभारी जयवीर राठी, राजेश कालूपुर, अनुज जैन, सीमा वर्मा, साहिल राणा, हरिओम सरोहा, कुलदीप देशवाल, बबला मलिक, नरेंद्र हुड्डा, प्रेम अत्री, सुनील दहिया, संत कुमार, ऋतुराज, देवेंद्र महला, पवन मेहरा, बिंदिया चोपड़ा, पवन मेहरा, सतपाल, आशु गलगट, जय सिंह मलिक, जमशेद नूरन खेड़ा, नीलम बालियान, कृष्णा बुमराह,आदि उपस्थित थे।
संगठन की मजबूती पर कांग्रेस का जोर, दिवान फार्म में जुटे दिग्गज

- Advertisement -



