राज्यउत्तर प्रदेशएशियन गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता नेहा गोयल...

एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता नेहा गोयल का सोनीपत पहुंचने पर भव्य स्वागत

सोनीपत (राजेश आहूजा) एशियन गेम्स में हॉकी के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतने वाली हरियाणा की बेटी एवं भारतीय हॉकी खिलाड़ी नेहा गोयल के सोनीपत पहुंचने पर हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा हरियाणा मोहन लाल बड़ौली जी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।
मोहन लाल बड़ौली ने नेहा गोयल को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता ने हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। नेहा की मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण देश के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणादायक है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा की बेटियां आज खेलों के क्षेत्र में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं और ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ तथा खेलों को बढ़ावा देने की नीतियों से प्रदेश की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के नए अवसर मिल रहे हैं।

श्री बड़ौली ने नेहा गोयल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे इसी प्रकार अपनी प्रतिभा और मेहनत से भारत का तिरंगा विश्व पटल पर ऊंचा करती रहें। नेहा गोयल की स्वर्णिम उपलब्धि पर पूरे हरियाणा को गर्व है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -