लक्ष्मीकान्त पाठक।वेबवार्ता
हरदोई। मनोरंजन जगत से हरदोई के लिए एक सुखद खबर सामने आई है। जिले की प्रतिभाशाली चेतना शुक्ला चर्चित वेब सीरीज ‘ठुकरा के मेरा प्यार सीजन-2’ में खास गेस्ट अपीयरेंस करती नजर आ रही हैं। जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही इस सीरीज में चेतना का किरदार कहानी में एक दिलचस्प मोड़ लेकर आता है।
सीरीज में चेतना शुक्ला लीड एक्ट्रेस के लिए अपने लड़के का रिश्ता लेकर पहुंचती हैं। रिश्ते की बातचीत से जुड़ा उनका यह किरदार कहानी में पारिवारिक रिश्तों और भावनाओं का एक नया रंग जोड़ता है। सीमित समय के इस गेस्ट अपीयरेंस में भी उनकी मौजूदगी दर्शकों का ध्यान खींच रही है।
‘ठुकरा के मेरा प्यार’ का दूसरा सीजन इन दिनों दर्शकों के बीच चर्चा में है। सीरीज में संचिता बसु और धवल ठाकुर मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। इसी चर्चित ओटीटी प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर चेतना शुक्ला ने हरदोई की प्रतिभाओं की मौजूदगी मनोरंजन के बड़े मंच पर दर्ज कराई है।
चेतना की इस खास एंट्री को लेकर हरदोई के लोगों में भी उत्सुकता है। जिले से निकलकर किसी चर्चित वेब सीरीज में अभिनय का अवसर मिलना स्थानीय स्तर पर गौरव और चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर भी उनके गेस्ट अपीयरेंस को लेकर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं साझा कर रहे हैं।ठुकरा के मेरा प्यार सीजन-2’ में हरदोई की चेतना शुक्ला का यह खास अंदाज दर्शकों को देखने को मिल रहा है। लीड एक्ट्रेस के लिए रिश्ता लेकर पहुंचने वाला उनका किरदार कहानी में रिश्तों से जुड़ा एक रोचक मोड़ लेकर आता है।




