-

मन में पाले रोग॥

— डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’

सत्य छोड़कर जो चले, कैसे पावें मान।

वेश बदलने से कभी, बदले ना इंसान॥

जागो, अब संसार के, टूट रहे विश्वास।

आज मुखौटों दौर में, सत्य हुआ वनवास॥

कर्मों से पहचानिए, ऊँचे-नीचे लोग।

वाणी में अमृत भरा, मन में पाले रोग॥

धर्म नहीं आडंबरों, धर्म हृदय का भाव।

सेवा, सच्चाई जहाँ, खिलता वहाँ स्वभाव॥

जागो अपनी चेतना, पहचानो परिवेश।

सत्य बचाने के लिए, बदलो अपना वेश॥

मंदिर-मस्जिद घूमकर, मन में रखकर द्वेष।

कैसे पाएँ शांति हम, कैसा अपना देश॥

चेहरे पर मुस्कान है, भीतर छल का जाल।

ऐसे झूठे संत से, रहना सदा सँभाल॥

ज्ञान बाँटने से बढ़े, घटता नहीं विचार।

अहंकार की धूल से, धुँधला होता सार॥

भीड़ देखकर मत चलो, अपना रखो विवेक।

सच के पथ पर जो चले, उसका साथी एक॥

जागो अब इंसान तुम, छोड़ो झूठी शान।

समय नहीं फिर लौटता, समझो इसका मान॥

LATEST POSTS

*बंगाल की खाड़ी में 13 साल बाद मौसम का बड़ा बदलाव, 20 दिन में तीसरे चक्रवाती तूफान की आहट से तटीय राज्यों में बढ़ी...

-*कांतिलाल मांडोत*प्रकृति का मिजाज कब बदल जाए, इसका अनुमान लगाना हमेशा आसान नहीं होता। कभी तेज गर्मी और कभी बेमौसम बारिश तो कभी अचानक आने...

भारत की राजनीति में आरोप नही प्रमाण की जरूरत

*देश को बदनाम करने से नही ,जनता का विश्वास जितने से मिलती है सत्ता*-*कांतिलाल मांडोत*भारतीय लोकतंत में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनो की अपनी महत्वपूर्ण...

सटीक जनसंख्या आँकड़ों के बिना नीतियों की सफलता अधूरी

(जनगणना की गुणवत्ता और नागरिकों का विश्वास लोकतांत्रिक शासन की अनिवार्य शर्त)- डॉक्टर सत्यवान सौरभलोकतंत्र में शासन की सफलता केवल योजनाएँ बनाने और बजट आवंटित...