राज्यउत्तर प्रदेशहरदोई; ओ-लेवल और सीसीसी प्रशिक्षणार्थियों को वितरित किए...

हरदोई; ओ-लेवल और सीसीसी प्रशिक्षणार्थियों को वितरित किए प्रमाण पत्र

लक्ष्मीकान्त पाठक वेब वार्ता
हरदोई। अन्य पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों को कंप्यूटर शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संचालित प्रशिक्षण योजना के तहत सोमवार को सफल प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विनीत कुमार तिवारी ने बताया कि 12 अक्टूबर 2026 को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत हरदोई कंप्यूटर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, 12-ए नघेटा रोड, सेंट जेवियर्स स्कूल के निकट, हरदोई में प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद हरदोई के सभासद अहमर हुसैन ने गत वर्ष ओ-लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले युवक-युवतियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।
उन्होंने बताया कि अन्य पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए संचालित इस योजना का उद्देश्य उन्हें कंप्यूटर शिक्षा और तकनीकी कौशल से जोड़ना है, ताकि वे रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर प्राप्त कर सकें। कंप्यूटर प्रशिक्षण से युवाओं को डिजिटल कार्यों की जानकारी मिलने के साथ ही उनके कौशल विकास को भी बढ़ावा मिलता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -