श्रावस्ती। गांधी जी ने कहा था कि शासन वही अच्छा है जो समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे ,उसी अभिकथन को जमीन पर उतारने हेतु , सामाजिक संस्था सदभावना के तत्वाधान में, थारू गांव रानियापुर में आयोजित प्रशासन जन जाति के द्वार कार्यक्रम मे बतौर अतिथि पहुंचे अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)ललित कुमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अशोक कुमार तथा उपजिलाधिकारी प्रवीण कुमार ने, शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का जम कर बखान किया और थारू समाज की महिलाओं व बेटियों को, योजनाओं का लाभ उठाकर, स्वयं की गरीबी को दूर करने का आह्वान भी किया। करीब एक सौ बेटियों को कापी एवं पेन के वितरण किए, थारू समाज ने अपने संस्कृति के मुताबिक अतिथियों का स्वागत भी किया।
उपजिलाधिकारी ललित कुमार ने नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान। किया और सामूहिक रूप से शपथ दिलाया।
अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी कुशाग्र छात्र- छात्राओं की पढ़ाई यदि पैसे की वजह से बाधित होती है,तो अपने वेतन से हम इसे सपोर्ट देंगे। उप जिलाधिकारी ने चौपाल को आश्वस्त किया कि जन्म,मृत्यु प्रमाण पत्र की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
महात्मा गांधी के समरस समाज की सोच को बल प्रदान करने हेतु, सामूहिक भोज का आतिथ्य ने स्वीकारा।
कार्यक्रम का संचालन संस्थाध्यक्ष योगेंद्र मणि त्रिपाठी ने किया, जबकि अध्यक्षता वरिष्ठ थारू अयोध्या प्रसाद ने किया।इस अवसर पर थारू समाज की समस्याओं से विश्वपाल राना व समाज सेवी मनीष ओझा ने अवगत कराया।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक एवं संस्था की महिला अध्यक्ष संजू थारू,होली राना , सुशीला थारू,बीरू कश्यप समेत बड़ी संख्या में लोग एकत्र रहे।
थारू गांव रानियापुर में आयोजित हुआ प्रशासन जनजाति के द्वार कार्यक्रम

- Advertisement -



