राज्यअन्य राज्यकिसान आंदोलन: शुभकरण की मौत मामले में अज्ञात...

किसान आंदोलन: शुभकरण की मौत मामले में अज्ञात लोगों पर हत्या का मामला दर्ज, किसान आज अंतिम संस्कार को राजी

खनौरी, 29 फरवरी (वेब वार्ता)। पंजाब के खनौरी बॉर्डर पर पुलिस टकराव में मारे गए बठिंडा के युवा किसान शुभकरण की मौत के मामले में पंजाब पुलिस ने पटियाला के पातड़ां थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या और अपराध के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। किसानों और परिवार के लोगों के राजी होने के बाद रात 11 बजे पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में शुभकरण के पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम किया। गुरुवार सुबह शुभकरण का पार्थिव शरीर खनौरी बॉर्डर पर ले जाया जाएगा। वहां श्रद्धांजलि देने के बाद बठिंडा स्थिति पैतृक गांव में ही शव का अंतिम संस्कार होगा। किसानों की मांग थी कि हरियाणा पुलिस और गृह मंत्री अनिल विज पर एफआईआर दर्ज की जाए तब तक अंतिम संस्कार नहीं होने देंगे। हालांकि, पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। किसान नेता तेजवीर सिंह पंजोखड़ा व रनजीत सिंह राजू ने बताया कि युवा किसान शुभकरण के मामले में एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को उनके परिवास से मिला था। इसमें सतनाम सिंह साहनी और जय सिंह बलहेड़ा शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -