Saturday, July 27, 2024
Homeराज्यअन्य राज्यभाजपा की डबल इंजन सरकार ने किया हरियाणा का बेड़ागर्क : सतपाल...

भाजपा की डबल इंजन सरकार ने किया हरियाणा का बेड़ागर्क : सतपाल ब्रह्मचारी

सोनीपत, 13 मई (रजनीकांत चौधरी)। कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी ने सोमवार को सोनीपत लोकसभा के विभिन्न गांवों में चुनाव प्रचार कर अपने लिए वोटों की अपील की। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों से देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। लेकिन इस डबल इंजन की सरकार ने देश और प्रदेश को हर क्षेत्र में पीछे धकेलने का काम किया है। भाजपा सरकार की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है,आज भाजपा प्रत्याशी अपने खुद के हल्के से भी प्रधानमंत्री के नाम पर वोट मांग रहे है। अगर उन्होंने विधायक रहते हुए अपने हल्के में कुछ जन कल्याण के कार्य करवाए होते तो उन्हें आज अपने ही विधानसभा क्षेत्र में लोगों का विरोध ना झेलना पड़ता।

सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि आज प्रदेश का मतदाता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। लोक लुभावने वादे और सुशासन का सपना दिखाकर सत्ता में आयी भाजपा सरकार ने प्रदेश के हर वर्ग का शोषण किया है। यही कारण है कि आज चाहे सरकारी कर्मचारी हो या आंगनवाड़ी सहायिका, युवा वर्ग हो या किसान संगठन हर कोई सड़क पर बैठ आंदोलन करने को मजबूर है। भाजपा सरकार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के कारण आज प्रदेश का व्यापारी वर्ग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है जिसके कारण रोजाना सैकड़ों छोटे बड़े उद्योग हरियाणा से पलायन कर रहे है। सोनीपत जिले में हत्या ,लूट, डकैती,चैन स्नैचिंग के मामलो में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है, जिसके चलते आज सोनीपत की बहन बेटियां भी सुरक्षित नहीं हैं ,सोनीपत जिले सहित पूरे प्रदेश में जंगलराज के हालात है।

वहीँ दिन प्रतिदिन बढ़ती महंगाई ने आम लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। आज प्रदेशवासी पूरे देश में सबसे महंगी बिजली खरीदने को मजबूर है। पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम रोजाना नया रिकार्ड बना रहे है। किसानों को दिए जाने वाले यूरिया ,खाद और अन्य सभी चीज़ो के दाम आसमान छू रहे है।

राई विधानसभा से पूर्व विधायक जयतीर्थ ने भी राई हल्के के विभिन्न गाँवों में कॉंग्रेस के लिए वोटों की अपील की और कहा कि भाजपा सरकार ने सत्ता में आने के लिए ढेरों लोक लुभावने वादे किये थे,जिसमे से किसी भी वादे को सरकार ने पूरा नहीं किया इसलिए अबकी बार जनता भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी।

खरखौदा हल्क़े से विधायक जयवीर वाल्मीकि ने कई गाँवों का दौरा कर लोगों से कॉंग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी संविधान और आरक्षण विरोधी है । भाजपा संविधान बदलकर समाज के दबे कुचले वर्ग से बाबा साहब का दिया आरक्षण छीनना चाहती है। ऐसी पार्टी को सत्ता से बाहर करना बेहद जरुरी है।

गन्नौर हल्क़े से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने विभिन्न गाँवों और कॉलोनियों में चुनाव प्रचार करते हुए कॉंग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में वोटों की अपील की। उन्होंने कहा गन्नौर विधानसभा में कांग्रेस पार्टी लगातार बढ़त की और है, सोनीपत लोकसभा से जनविरोधी भाजपा की हार निश्चित है। पार्टी प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी को 36 बिरादरी का पूरा समर्थन मिल रहा है।

गोहाना से विधायक जगबीर मलिक ने जनसंपर्क अभियान में लोगों से बात करते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकाल में हरियाणा प्रदेश बेरोजगारी और आपराधिक घटनाओं में नंबर 1 बन गया है। ऐसी नाकारा सरकार को जनता अबकी बार चलता करेगी।

विधायक सुरेंद्र पवार ने कहा कि सोनीपत के लोगों को कांग्रेस पार्टी की गारंटी पर पूरा भरोसा है। आज प्रदेश का आमजन कांग्रेस के साथ है वहीँ भाजपा सरकार सिर्फ पूंजीपतियों की सरकार है। सोनीपत शहर का हार मतदाता कांग्रेस का साथ देगा इस बात का उन्हें पूर्ण भरोसा है।

बरोदा से विधायक इन्दुराज नरवाल ने बताया कि वो लगातार हल्के के विभिन्न गाँवों में डोर टू डोर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे है। ग्रामीणों में सतपाल ब्रह्मचारी के पक्ष में मतदान करने का उत्साह साफ दिखाई दे रहा है। अबकी बार बरोदा से सतपाल ब्रह्मचारी रिकार्ड मतों से जीत दर्ज करेंगे।

वहीँ नगर निगम मेयर निखिल मदान ने सोनीपत शहर के विभिन्न वार्डों में डोर टू डोर जाकर कॉंग्रेस के समर्थन में वोटों की अपील की। मेयर ने कहा कि सोनीपत का शहरी मतदाता अबकी बार भाजपा सरकार के झूठे वादों के झांसे में नहीं आएगा। सोनीपत विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे।

पूर्व सांसद धर्मपाल सिंह मलिक ने कहा कि भाजपा सरकार से जनता का मोह भंग हो चुका है और अबकी बार कांग्रेस पार्टी लोकसभा की सभी दस सीट जीतने का काम करेगी।

पूर्व विधायक पदम् सिंह दहिया ने कहा कि आज सोनीपत लोकसभा में कांग्रेस के पक्ष में माहौल है। वहीं पूर्व विधायक सुखबीर फ़रमाना ने भी जन संपर्क कर लोगों से कॉंग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी के पक्ष में वोट की अपील की।

वहीं ज़िला महिला कॉंग्रेस की नीलम बाल्यान, शीला आंतिल, राजेश चौधरी,कमला मलिक,प्रोमिला मलिक, रेखा राणा ने भी लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी के लिए वोटों की अपील की। इसके साथ साथ सुरेंद्र शर्मा, सुरेंद्र दहिया, सुरेंद्र छिकारा, सुरेश त्यागी, सत प्रकाश शर्मा, बिजेंदर आंतिल, रंजीत कौशिक, जसपाल खेवड़ा, संजय खेवड़ा, पार्षद सुरेंद्र नैय्यर, पवन गर्ग, हरि प्रकाश मण्डल, मनीष सैनी, भले राम जाँगड़ा, सरदार इंदरपाल सिंह, सुरेश भारद्वाज, कमल हसीजा, जयभगवान आंतिल, सुनील कटारिया, अनूप मलिक, बिन्नी भरद्वाज, जोगेंद्र दहिया, कुलदीप गंगाना, सतपाल गोयल, मुकेश तायल, अनिल गौड़, देवेंद्र शर्मा ने भी टीम बनाकर कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में वोटो की अपील की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हमारे बारें में

वेब वार्ता समाचार एजेंसी

संपादक: सईद अहमद

पता: 111, First Floor, Pratap Bhawan, BSZ Marg, ITO, New Delhi-110096

फोन नंबर: 8587018587

ईमेल: webvarta@gmail.com

सबसे लोकप्रिय

Recent Comments