आईपीएल क्रिकेट मैच पर लग रहा था हार-जीत का दांव, क्राइम ब्रांच ने 7 मोबाईल फोन और रजिस्टर सहित 9 को दबोचा

आईपीएल 2024 के बीच राजधानी भोपाल में क्राइम ब्रांच ने आईपीएल सट्टे पर बड़ी कार्रवाई की है। बता दें कि क्राइम ब्रांच की टीम ने ऑनलाइन हार जीत का दांव लगाते हुए सट्टा खिलाने वाले उत्तर प्रदेश निवासी 09 सटोरियों को धर दबोचा है। बता दें कि भोपाल के अयोध्या नगर में मिनाल के एक घर में सट्टे का ये खेल चल रहा था। आरोपी अवैध रूप से आईपीएल क्रिकेट मैचों की सट्टे की आईडी बनाकर सट्टा लगाते थे। मामले की जानकारी मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम मौंके पर पहुंची और आरोपियों से 17 मोबाईल फोन व हिसाब किताब का रजिस्टर जप्त कर 9 लोगों को गिरफ्ताौर किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियो के मोबाइल से  लाखों का हिसाब जप्त हुआ है। वहीं अब लेन देन के आधार पर अन्य आरोपियो की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

More articles