spot_img

कुशीनगर में भाजपा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के जनपद में प्रवेश करने पर हुआ जोरदार स्वागत

कुशीनगर, ममता तिवारी (वेब वार्ता)। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर का अध्यक्ष निर्वाचित होने पर दुर्गेश राय द्वारा शनिवार को कार्यकर्ता अभिनन्दन यात्रा निकाला गया। रामपुर पन्द्रह मील से शुरू हुई यात्रा का समापन रविन्द्र नगर भाजपा कार्यालय में हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह दिखा।
कार्यकर्ता अभिनन्दन यात्रा का रामपुर, सुकरौली, हाटा,मुजहना टोल प्लाजा, कुशीनगर, कसया,बाड़ीपुल,साखोंपार, जानकीनगर, रविन्द्र नगर में कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जगह-जगह ढोल नगाड़े बजाकर उनपर फूलों की बारिश की गयी।
रविन्द्र नगर भाजपा कार्यालय में स्वागत सभा आयोजित हुई जिसमें जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि पार्टी ने जो भरोसा मुझ पर जताया है, मैं उसे पूरी ईमानदारी और मेहनत से निभाऊंगा। भाजपा की विचारधारा और संगठन को और मजबूत कर, हम 2027 में उत्तर प्रदेश में फिर से कमल खिलाने का संकल्प लेते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles