Friday, December 5, 2025
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। होली के अवसर पर क्षत्रिय अधिवक्ता सेवा संघ, दिल्ली प्रदेश द्वारा कड़कड़डूमा कोर्ट के समीप ब्लेस एन ब्लिस बैंकेट हाल में होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कड़कड़डूमा कोर्ट व दिल्ली प्रदेश से क्षत्रिय समाज के अधिवक्ता सम्मिलित हुए। इस अवसर पर चंदन का टीका लगाकर, होली के गीत सहित, पकवानों का लुफ्त उठाते हुए होली का त्यौहार मनाया गया। सभी अधिवक्ता साथियों को मंच पर सम्मानित भी किया गया। संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष एडवोकेट दीपक ठाकुर ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए होली की शुभकामनाएं दी, प्रेम के रंगों को समाज में फैलाते हुए क्षत्रिय समाज को एकजुट होकर समाज के हित में कार्य करने के लिए और 36 बिरादरी के सहयोग के लिए आवाहन किया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट अजय चौहान, महासचिव एडवोकेट वी.के राघव, शाहदरा बार के पूर्व अध्यक्ष बीके सिंह, मनोज चौहान, आई वी राघव, अरुण राघव, विशेष राघव, राजेंद्र तोमर (राजा), लता भाटी, अवध प्रताप सिंह, अमित राठौर, पीके सिंह, विमल सिंह, पंकज सिंह आदि क्षत्रिय समाज के सम्मानित अधिवक्ता साथी उपस्थित रहे।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest

More articles