राज्यहरियाणाडी.ए.वी.पुलिस पब्लिक स्कूल के छात्र तनिष्क ने हरियाणा...

डी.ए.वी.पुलिस पब्लिक स्कूल के छात्र तनिष्क ने हरियाणा एथलेटिक्स गेम्स में प्रथम स्थान प्राप्त कर जीता स्वर्ण पदक।

बिलासपुर, 19 सितंबर (वेब वार्ता)। हरियाणा स्कूल स्टेट गेम्स द्वारा आयोजित की गई खेल प्रतियोगिताओं में डी.ए.वी.पुलिस पब्लिक स्कूल के दो छात्रों ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया तथा पदक एवं ट्रॉफी जीत कर विद्यालय का नाम रोशन किया।अंडर-14 में तनिष्क शर्मा ने शाॅर्ट पुट और डिस्कस थ्रो में पूरे हरियाणा के खिलाड़ियों को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा स्वर्ण पदक जीता।
अंडर – 19 में महक ने वेट लिफ्टिंग में दूसरा स्थान प्राप्त करते हुए रजत पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया।छात्रों ने कोच अजय एवं स्पोर्ट्स टीचर राहुल के नेतृत्व में प्रशिक्षण प्राप्त किया व शानदार सफलता प्राप्त की।तनिष्क
छात्र तनिष्क के पिता मलिखान शर्मा ने विशेष प्रशिक्षण देकर उसे इस जीत के लिए तैयार किया।विद्यालय के प्रधानाचार्य अनूप कुमार चोपड़ा जी ने दोनों विजयी खिलाड़ियों तथा कोच अजय व स्पोर्ट्स टीचर राहुल को बधाई एंव शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छात्रों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने माता-पिता व विद्यालय का नाम रोशन किया है।इस सफलता के पीछे जितना योगदान विद्यालय द्वारा दिए जा रहे प्रशिक्षण एवं सुविधाओं का है उतना ही योगदान छात्रों के माता-पिता का भी है जो हर समय अपने बच्चों की मदद करने और उनका हौंसला बढ़ाने के लिए उनके साथ रहते हैं। प्रधानाचार्य जी ने आश्वासन देते हुए कहा कि विद्यालय द्वारा भविष्य में भी छात्रों को हर संभव सहायता,सुविधाएं और प्रशिक्षण दिया जाएगा जिससे छात्र ऐसे ही हर क्षेत्र में सफल होकर विद्यालय को गौरवान्वित करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -