राज्यउत्तर प्रदेशहरदोई: प्रह्लाद कुंड की बदहाली दूर करने की...

हरदोई: प्रह्लाद कुंड की बदहाली दूर करने की मांग, प्रहलाद समिति के प्रदेश अध्यक्ष ने डीएम को सौंपा छह सूत्रीय ज्ञापन

लक्ष्मीकान्त पाठक
हरदोई (वेबवार्ता)। आस्था, इतिहास और धार्मिक विरासत के प्रतीक प्रह्लाद कुंड की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर अब आवाज उठने लगी है। जनपद की इस प्राचीन धार्मिक धरोहर के संरक्षण, स्वच्छता और सौंदर्यीकरण की मांग को लेकर प्रह्लाद नगरी जन कल्याण समिति ने प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है।
समिति की प्रदेश अध्यक्ष कुमुदनी देवी एवं जिलाध्यक्ष गीता शुक्ला ने जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय से मुलाकात कर छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। उन्होंने प्रह्लाद कुंड स्थित भगवान नरसिंह की प्रतिमा की मरम्मत एवं रंगाई-पुताई कराने, कुंड की नियमित साफ-सफाई, उसमें स्वच्छ जल भरवाने और मंदिर परिसर की प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की।
इसके साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए श्रवण देवी मंदिर का मुख्य द्वार सुबह पांच से 11 बजे तक तथा दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक खुला रखने का अनुरोध किया गया। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि प्रह्लाद कुंड और श्रवण देवी मंदिर हरदोई की धार्मिक आस्था के साथ-साथ ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पहचान के भी महत्वपूर्ण केंद्र हैं। इन स्थलों से हजारों श्रद्धालुओं की भावनाएं जुड़ी हैं। ऐसे में इनकी उपेक्षा उचित नहीं है। प्रशासन को इनके संरक्षण और विकास के लिए ठोस पहल करनी चाहिए।
समिति ने दीपावली से पूर्व सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने पर विशेष जोर दिया। पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि जिलाधिकारी इस दिशा में शीघ्र प्रभावी कदम उठाएंगे, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और हरदोई की प्राचीन धार्मिक विरासत का गौरव कायम रह सकेगा।
इस अवसर पर जिला मंत्री अनुपमा सिंह, अलका सिंह एवं सर्वेंद्र सिंह मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -