राज्यहरियाणाजमीन रिकॉर्ड में नाम ठीक करवाने, पेंशन, रैंप...

जमीन रिकॉर्ड में नाम ठीक करवाने, पेंशन, रैंप हटवाने, गंदे पानी, अवैध कब्जे व अन्य शिकायतों को लेकर समाधान शिविर पहुंची जनता

सोनीपत (राजेश आहूजा) सोनीपत जिले में सोनीपत शहर, खरखौदा, गन्नौर में आयोजित समाधान शिविर में जनता जमीन रिकॉर्ड में नाम ठीक करवाने, पेंशन बनवाने, रैंप को हटवाने, गंदे पानी, अवैध कब्जे एवं अभद्र व्यवहार व अन्य शिकायतों को लेकर प्रशासनिक अधिकारीयों के पास जनता पहुंची। मौके पर मौजूद अधिकारीयों ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शिकायतों का शीघ्र समाधान करें तथा किसी भी तरह की कोताही न बरतें।
सोनीपत के लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर के दौरान छः शिकायतें प्राप्त हुई, जिसकी अध्यक्षता संयुक्त आयुक्त नगर निगम मीतू धनखड़ ने की। समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों में मुख्य रूप से गांव बुटाना कुंडू से जमीन रिकॉर्ड में नाम ठीक करवाने, गांव न्यू कबीरपुर से बुढ़ापा पेंशन बनवाने,गांव भटगांव डुंगरान से पंचायती जमीन में बने मकान की पैमाइश करवाने तथा गली में बनाए गए रैंप को हटवाने, वेस्ट रामनगर से सप्लाई का पानी गंदा आने की शिकायत दर्ज कराई गई। इसके अलावा परिवार पहचान पत्र व पेंशन से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई। इस मौके पर डीडीपीओ मनीष मलिक, डीआरओ सुशील कुमार, तहसीलदार कीर्ति सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
खरखौदा के एसडीएम कार्यालय में आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम अमित भारद्वाज ने आमजन की समस्याएं सुनीं। समाधान शिविर में सावित्रीबाई फुले राजकीय महाविद्यालय के सामने पड़े मिट्टी के ढेर को उठवाने के संबंध में मौखिक शिकायत प्राप्त हुई। इस अवसर पर एसडीएम ने कहा कि बरसाती पानी और गंदे पानी की निकासी, पेयजल, बिजली, गलियों व सड़कों की मरम्मत, अवैध कब्जों तथा नगर पालिका से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाए। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर जाकर स्थिति का निरीक्षण करें और समस्या का उचित समाधान करवाएं। इस अवसर पर नायब तहसीलदार अचिन काल्टा, सहायक अधीक्षक राजेश, एमिनेंट पर्सन सुनील पांचाल, एमिनेंट पर्सन दिनेश ठेकेदार, नगर पालिका सचिव मनीष रेडू और मार्केट कमेटी सचिव सिकंदर सांगवान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
उपमंडलीय परिसर गन्नौर में आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम प्रवेश कादियान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अधिकारी लंबित शिकायतों का भी समयबद्ध एवं आपसी समन्वय के साथ निवारण करना सुनिश्चित करें। प्राप्त हुई शिकायतों में सुदेशबाला निवासी रामपुरा गन्नौर मंडी ने परिवार पहचान पत्र में आय संबंधी त्रुटि ठीक करने का अनुरोध किया। संतोष निवासी गांव बड़ी, गन्नौर ने पंचायती भूमि पर अन्य द्वारा किए जा रहे अवैध कब्जे एवं अभद्र व्यवहार की शिकायत दी, इसके साथ ही अन्य परिवार पहचान पत्र में आय संशोधन, वृद्धावस्था सम्मान भत्ता पेंशन, आधार कार्ड संबंधी अपडेट करने संबंधी आदि शिकायतें प्राप्त हुई। इस अवसर पर कार्यालय अधीक्षक अशोक कुमार, एसडीओ सिंचाई विभाग राहुल डागर, एसडीई प​ब्लिक हैल्थ बलराज मोर, एसईपीओ अमित कुमार, लिपिक नीरू, सौरभ व अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -