राज्यहरियाणा-महिला समर्थ संस्थान पुरस्कार योजना 2026-27 के तहत...

-महिला समर्थ संस्थान पुरस्कार योजना 2026-27 के तहत उत्कृष्ट संस्थानों को किया जाएगा सम्मानित : उपायुक्त नेहा सिंह

सोनीपत, 17 नवम्बर(रजनीकांत चौधरी )=उपायुक्त नेहा सिंह ने जिले के विभिन्न सरकारी, अर्द्धसरकारी एवं निजी संस्थानों से आह्वान किया है कि वे महिला समर्थ संस्थान पुरस्कार योजना वर्ष 2026-27 के तहत निर्धारित अवधि में अपना आवेदन प्रस्तुत करें। महिला एवं बाल विकास विभाग, हरियाणा द्वारा शुरू की गई इस योजना का उद्देश्य महिला कर्मचारियों के लिए गरिमापूर्ण, समान एवं सहयोगात्मक कार्यस्थल वातावरण तैयार करने में उत्कृष्ट भूमिका निभाने वाले संस्थानों की पहचान कर उन्हें प्रोत्साहित एवं सम्मानित करना है।

उपायुक्त ने बताया कि योजना के तहत ऐसे संस्थानों को पुरस्कार के लिए आवेदन करने का अवसर दिया गया है, जो महिला कर्मचारियों की सुरक्षा, सम्मान, समान अवसर तथा बेहतर कार्य वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। इससे प्रदेश में महिलाओं के अनुकूल कार्यस्थल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा तथा अन्य संस्थान भी बेहतर कार्यप्रणालियां अपनाने के लिए प्रेरित होंगे।उन्होंने बताया कि महिला समर्थ संस्थान पुरस्कार योजना वर्ष 2026-27 से प्रभावी की गई है तथा योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी महिला एवं बाल विकास विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

उपायुक्त ने कहा कि पात्र संस्थान निर्धारित मानदंडों के अनुसार महिला समर्थ संस्थान पोर्टल पर 20 नवम्बर तक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने जिले के सभी संबंधित संस्थानों से इस अवसर का लाभ उठाते हुए अधिक से अधिक संख्या में आवेदन करने का आह्वान किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -