सोनीपत (राजेश आहूजा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर चलाए गए सेवा संकल्प अभियान के द्वारा हरियाणा सरकार ने भी सभी आई टी आई संस्थानों को पत्र जारी कर बच्चो मे समाज सेवा की धारणा डालने का काम किया है। इसी कड़ी में सेवा संकल्प अभियान के तहत सात लोगों ने आंगदन के फॉर्म भरे हैं।
आई टी आई के प्रिंसिपल ने समाज कल्याण शिक्षा समिति के प्रधान आनंद कुमार से संपर्क कर बच्चों में अगदान के प्रति जागरूकता के लिए बुलाया। इसके उपरांत प्रधान आनंद कुमार व सब इंस्पेक्टर जगत सिह ने आई टी आई में पहुंचकर सभी बच्चों व टीचरों के साथ इस कैंप का आयोजन किया जिसमें सबसे पहले वहां के प्रिंसिपल प्रवीण ने अपना अंगदान का फॉर्म भरा उनके साथ-साथ वहां के अध्यापक सुरेश कुमार पवार ने भी अपना फॉर्म भरा व वहां ट्रेनिंग कर रही दो लड़कियों ने जिनके नाम पलक वह पायल हैं उन्होंने भी अपना अगदान का फॉर्म भरा। इसके साथ ही तीन लड़के विनय सत्यम व होत्तम सिंह ने भी अपना अगदान का फॉर्म भरा। इस अवसर पर समाज कल्याण शिक्षा समिति के प्रधान आनंद कुमार ने बच्चों को इस बारे में समझाया कि हर वर्ष भारत वर्ष में करीब 7 लाख लोगों को अंगों की जरूरत होती है जिनके न मिलने के कारण हर साल यह लोग मृत्यु को प्राप्त होते हैं सभी सभी बच्चों व अध्यापकों के साथ मिलकर इस मुहिम को बढ़ाने का कार्य किया गया।
सब इंस्पेक्टर जगत सिंह ने बताया कि मानव के मरणो उपरान्त हम शरीर को जलाना और दफनाने का ही कार्य रह जाता है जिससे हटकर हमें अपने अंगों का दान व शरीर का दान करना चाहिए जैसे ज्यादा नहीं तो कम से कम आंखें तो डोनेट करनी चाहिए क्योंकि हमेंने तो जलानी ही है मगर उनका दान करने से बचपन से ना देख पा रहे दो सूरदास को हम रोशनी दे सकते हैं इस अवसर पर आईटीआई के प्रिंसिपल महोदय ने बताया कि अंगदान हमारे लिए बहुत जरूरी है क्योंकि मरने के उपरांत ही किए गए अंगदान के कारण हम उन लोगों को जीवन दे सकते है जिनको इनकी जरूरत होती है इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रवीण जांगड़ा, सत्येंद्र कुमार अनुदेशक, संजय खासा अनुदेशक, तेजेंद्र सिंह इंचार्ज, श्रीमति मीनाक्षी रानी अनुदेशिका, अजय गोयल अनुदेशक, सुरजीत कुमार एवं तरुण खत्री अनुदेशक उपस्थित रहे।
सेवा संकल्प अभियान के तहत सात लोगों ने भरे आंगदन के फॉर्म

- Advertisement -



