राज्यउत्तर प्रदेशहरदोई में सेवा संकल्प अभियान के तहत निकली...

हरदोई में सेवा संकल्प अभियान के तहत निकली स्वच्छता जागरूकता रैली, कलेक्ट्रेट से दिया गया स्वच्छता का संदेश

लक्ष्मीकान्त पाठक

हरदोई, 21 सितंबर (वेब वार्ता)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सोमवार को जनपद में स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर से जिलाधिकारी अनुनय झा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने हरी झंडी दिखाकर रैली एवं स्वच्छता जागरूकता वाहनों को रवाना किया।
रैली के माध्यम से लोगों को अपने घर, मोहल्ले और आसपास के सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया। स्वच्छता कर्मियों ने भी रैली के दौरान आमजन को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया और अभियान को जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाने की अपील की।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अनुनय झा ने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने लोगों से स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि घर से लेकर सार्वजनिक स्थलों तक स्वच्छता बनाए रखने में सामूहिक प्रयास ही स्थायी बदलाव ला सकता है।
रैली में स्वच्छता जागरूकता से जुड़े संदेशों के माध्यम से लोगों को साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल, नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार, जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार, जिला पंचायतराज अधिकारी श्रेया उपाध्याय सहित संबंधित अधिकारी एवं स्वच्छता कर्मी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -