राज्यउत्तर प्रदेशहरदोई में डीएम अनुनय झा की जनसुनवाई, 133...

हरदोई में डीएम अनुनय झा की जनसुनवाई, 133 शिकायतें मिलीं; समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

लक्ष्मीकान्त पाठक

हरदोई, 21 सितंबर (वेब वार्ता)। कलेक्ट्रेट में सोमवार को जिलाधिकारी अनुनय झा ने जनसुनवाई करते हुए आमजन की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। कुल 133 शिकायतें प्राप्त हुईं।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और फरियादी को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
जनसुनवाई के दौरान कुछ शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही समाधान कराया, जबकि शेष प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से शिकायतों की गंभीरता के अनुसार प्राथमिकता तय करते हुए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट गुलाब चंद्र सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -