Friday, January 23, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

हरदोई :15 अगस्त तक रानी लक्ष्मीबाई योजना के भुगतान सुनिश्चित करने के डीएम ने दिये निर्देश

हरदोई, लक्ष्मी कान्त पाठक (वेब वार्ता)। आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला बाल कल्याण समिति एवं जिला टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाल संरक्षण, पुनर्वास, और सहायता योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गईजिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि रानी लक्ष्मीबाई योजना के तहत लंबित भुगतानों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि 15 अगस्त तक सभी अवशेष भुगतान के प्रस्ताव सक्षम स्तर पर संस्तुति सहित प्रेषित किए जाएं।उन्होंने कहा कि जनपद के पात्र बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना व बाल सेवा योजना के दायरे में लाया जाए। साथ ही मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत बालिकाओं के लिए होम की स्थापना हेतु निदेशालय को प्रस्ताव भेजा जाए तथा मानकों के अनुरूप भवन भी चिन्हित किया जाए।बैठक में बच्चों के कौशल विकास पर भी जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों को बाजार की मांग के अनुरूप ट्रेनिंग दी जाए, जिससे वे भविष्य में आत्मनिर्भर बन सकें।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रफुल्ल त्रिपाठी, सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest

More articles