Friday, December 5, 2025
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

दिल्ली की 10 पर्सेंट महिलाओं को भी नहीं मिलेगा महिला समृद्धि योजना का लाभ : आप

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। दिल्ली की रेखा सरकार ने महिला समृद्धि योजना को लागू करने का ऐलान कर दिया है। इसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को प्रति माह 2500 रुपये देने का वादा किया गया है। इस ऐलान के बाद आम आदमी पार्टी का बयान सामने आया। आप नेता संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली की 10 पर्सेंट महिलाओं को भी इससे लाभ नहीं मिलेगा। जानिए क्या है महिला समृद्धि योजना और संजय सिंह ने इस पर क्या कुछ कहा।

संजय सिंह ने कहा कि ये वादा जुमला निकला है। जानकारी मिल रही है कि 10 फीसदी महिलाओं को भी इस योजना के अंदर लाभ नहीं मिलेगा। इसके साथ ही संजय सिंह ने पीएम मोदी को भी निशाने पर लिया। संजय सिंह ने कहा कि जो जानकारी सामने आ रही है। उससे यह पता चल रहा है कि प्रधानमंत्री जब भी कुछ भी बोलें, देश की जनता को बिल्कुल भी भरोसा नहीं करना चाहिए। क्योंकि, उनका हर वादा जुमला निकलता है। इसके बाद संजय सिंह ने कहा कि बाकी डिटेल सामने आने के बाद आपको सब पता चल जाएगा।

आपको बता दें कि रेखा सरकार ने महिला समृद्धि योजना को लागू कर दिया है। इसका ऐलान महिला दिवस के मौके पर जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया। इससे पहले कैबिनेट बैठक में योजना के लिए 5100 करोड़ रुपये की निधि को भी मंजूरी दी गई थी। सीएम ने बताया कि इसके लिए एक पोर्टल को लॉन्च किया जाएगा, जिसके जरिए रजिस्ट्रेशन होगाष इस योजना के लिए गठित की गई कमेटी में मैं (सीएम), कपिल मिश्रा, आशीष सूद और प्रवेश वर्मा होंगे।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest

More articles