Friday, December 5, 2025
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

डॉ. लोहिया ने क्रांति के माध्यम से नैतिक मूल्यों का दिया संदेश : सपा

प्रयागराज, (वेब वार्ता)। समाजवादी पार्टी ने रविवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती मनाई। खास दिन पर सपाइयों ने सिविल लाइंस चौराहा स्थित डॉ. लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद पार्टी के नेताओं ने डॉ. लोहिया की राजनीतिक और सामाजिक जीवन यात्रा पर चर्चा की।

जार्जटाउन स्थित सपा के कार्यालय में आयोजित चर्चा में पार्टी के नेताओं ने कहा कि डॉ. लोहिया नैतिक क्रांति के माध्यम से समाज में नैतिक मूल्यों की स्थापना का संदेश दिया। कहा कि डॉ. लोहिया एक ऐसे नेता थे, जिन्होंने अपने दम पर शासन का रुख बदल दिया। चर्चा में सपा के जिलाध्यक्ष (गंगापार) अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैय्यद इफ्तेखार हुसैन, जिलाध्यक्ष (यमुनापार) पप्पू लाल निषाद, एमएलसी डॉ. मान सिंह यादव, पूर्व सांसद धर्म राज पटेल, विधायक बिजमा यादव, संदीप पटेल, पूर्व विधायक जोखूलाल यादव, नरेंद्र सिंह, महबूब उस्मानी, रामसुमेर पाल, रविंद्र यादव, संदीप यादव, दूधनाथ पटेल, जगदीश यादव,शांति प्रकाश पटेल, जयशंकर भारती, दान बहादुर मधुर, आरएन यादव, गीता पासी, बच्चा यादव, नाटे चौधरी, रवि गुप्ता, देवीलाल, संतलाल वर्मा, कुलदीप यादव, दिनेश यादव, शिवबाबू, ओपी पाल, सचिन श्रीवास्तव, संजीव यादव, भागीरथी बिंद, महेंद्र सरोज, राम निरंजन विश्वकर्मा, सचिन यादव, ओपी पाल आदि शामिल रहे।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest

More articles