अस्थि विसर्जन व मुक्ति यज्ञ कार्यक्रम आयोजित

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। दशा परिवर्तन समाज सेवा संगठन द्वारा 21 विस्मृत मृतकों की अस्थियों को पूर्वी दिल्ली क्षेत्र के विभिन्न शमशान घाटों से एकत्रित कर श्री हरिहर शमशान घाट मौजपुर बाबरपुर में पंडित सुरेंद्र अग्निहोत्री के निर्देशन में विद्वान आचार्य पंडित संतोष अवस्थी द्वारा मृतकों की आत्मशांति हेतु अस्थियों का दुग्ध स्नान – पूजन कर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों को बृजघाट के लिए रवाना किया गया। उक्त जानकारी दशा परिवर्तन समाज सेवा संगठन के संस्थापक विजय सक्सेना ने दी। पूजन कार्यक्रम में महामंडलेश्वर राजेश ओझा, राजेश्वरानंद महाराज. तथा भाई अजय महाराज व समाज सेवी विजय शर्मा . श्मशान घाट के महासचिव रवि सोलंकी की उपस्थिति रही। मंच संचालन संगठन के सांस्कृतिक सचिव सहदेव चौधरी द्वारा रहा। संगठन अध्यक्ष रामकुमार आर्य, वरिष्ठ सदस्य देवेंद्र प्रकाश शर्मा, प्रेमसिंह पाल, सुरेंद्र आनंद, जौहरी अग्रवाल, राहुल शर्मा, संदीप अग्रवाल,संन्टी, विशाल सक्सेना, गजेन्द्र सिह, दीपक शर्मा मूलचंद शर्मा,सुनील शर्मा,विकास यादव,राकेश सेन, सुभाष खन्ना कायस्थ सभा यमुना से राजेंद्र सक्सेना अरुण सक्सेना राजीव श्रीवास्तव और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

More articles