लोकसभा चुनाव 2024: बृजमोहन अग्रवाल आज दाखिल करेंगे नामांकन

- Advertisement -

रायपुर, 15 अप्रैल (वेब वार्ता)। शिक्षा मंत्री और रायपुर लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल सोमवार को नामांकन दाखिल करेंगे। इस अवसर पर बीजेपी शक्ति प्रदर्शन करेगी। पार्टी के सीनियर नेता भाजपा जिला कार्यालय एकात्मक परिसर से रैली निकालकर नामांकन दाखिल करवाने के लिए कलेक्टोरेट तक जाएंगे। भाजपा ने इस अवसर को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी है।

नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले रैली की शक्ल में सभा होगी, जिसे भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी नितिन नबीन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद सुनील सोनी,भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल, लोकसभा चुनाव प्रभारी संदीप शर्मा, संयोजक अशोक बजाज समेत अनेक नेता संबोधित करेंगे।

बता दें कि पिछले 8 आठ लोकसभा चुनावों से रायपुर संसदीय क्षेत्र भाजपा का अभेद्य गढ़ है। अग्रवाल स्वयं अविभाजित मध्य प्रदेश के समय से लेकर छत्तीसगढ़ विधानसभा के हर चुनाव में रायपुर (पहले शहर और अब दक्षिण) विधानसभा से लीड लेकर चुनाव जीतते रहे हैं। इस सीट पर अग्रवाल को मात देने के लिए कांग्रेस ने कई प्रयोग किये पर कभी जीत हासिल नहीं कर सकी। विधानसभा चुनाव 2023 में भी कांग्रेस ने महंत रामसुंदर दास को प्रत्याशी बनाया था, लेकिन अग्रवाल पूरे प्रदेश में सबसे अधिक मतों से विजयी होकर 8वीं बार विधायक बने।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img